मानव स्वयं सहायता टीम

HSCT से जुडने हेतु यहाँ क्लिक करें !!!!
Mon 28-04-2025 12:00:44 AM

बेसिक शिक्षा ,माध्यमिक शिक्षा उच्च शिक्षा के सरकारी शिक्षक व कर्मचारी तथा डायट प्रवक्ता,खण्ड शिक्षा अधिकारी इसके पात्र नही है।उनके परिजन पात्र है। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी सभी शेष विभागों के कर्मचारी(स्थाई,संविदा,मानदेय) व आम जनमानस सर्वसमाज  इसके पात्र है।

अब तक हुए पंजीकरण की संख्या : 586

वर्तमान में कोई सहयोग गतिमान नहीं है

वर्तमान मे कोई सहयोग गतिमान नहीं है

HSCT क्या है?

HSCT न केवल एक संगठन है, बल्कि यह मानवता और पारस्परिक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। यह समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़कर, जरूरतमंद परिवारों की मदद करने का एक उत्कृष्ट माध्यम बन चुका है। ऐसे परोपकारी संगठनों की आवश्यकता हमेशा बनी रहेगी, ताकि समाज में सहयोग और सहायता की भावना लगातार प्रबल होती रहे। यह संगठन सामूहिक सहयोग के सिद्धांत पर कार्य करता है और समाज के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को वित्तीय सहायता देना है जिन्होंने अपने किसी प्रियजन को खो दिया है।HSCT की कार्यप्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी और सरल है। यह संगठन अपने सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और एकता को बढ़ावा देता है। जब भी किसी पंजीकृत सदस्य का निधन होता है, तो संगठन द्वारा उस सदस्य के नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) के बैंक खाते की जानकारी अन्य सदस्यों के साथ साझा की जाती है। इसके बाद, सभी सदस्य अपनी स्वेच्छा से एक छोटी राशि सीधे नॉमिनी के खाते में जमा करते हैं।

  • हमारे विषय मे और जाने
  • ...

    सदस्यता और लाभ

    HSCT की सदस्यता पूरी तरह से निःशुल्क है। कोई भी व्यक्ति इस संगठन से जुड़ सकता है और समाज सेवा में योगदान दे सकता है। इस संगठन के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
  • वित्तीय सहायता: मृतक सदस्य के परिवार को तुरंत आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है, जिससे उनका कठिन समय में सहारा बनता है।सहायता राशि सीधे मृतक सदस्य के नामांकित व्यक्ति के बैंक खाते में जाती है। तेज और आसान प्रक्रिया – सहायता राशि जल्दी से पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया सरल और प्रभावी है।
  • बेटी विवाह योजना :किसी भी नियमित सदस्य की दो बेटियों हेतु 5 से 10 रु के सहयोग से लगभग 5 लाख(अनुमानित :यह राशि सदस्यों की संख्या के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है ) तक का सहयोग किया जाएगा
  • पारदर्शिता: संपूर्ण प्रक्रिया खुले और पारदर्शी तरीके से की जाती है, जिससे सदस्यों का विश्वास बना रहता है। कोई भी सहयोग सीधे नॉमिनी के खाते मे किया जाता है, जिसके लिए संस्था द्वारा अपील की जाती है,अर्थात संस्था का उद्देश्य आपको मंच उपलब्ध कराना है जिससे आप एक दूसरे की मदद कार सकें ।
  • सामाजिक सहयोग: यह संगठन समाज में एकजुटता और पारस्परिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करता है।
  • सुरक्षा का अहसास – यह योजना एक सामाजिक सुरक्षा की तरह कार्य करती है, जिससे सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है।




  • ...

    HSCT का सदस्य कैसे बनें?


    ...
    पंजीकरण हेतु अपने मोबाईल से उपरोक्त क्यू आर कोड स्कैन करें
    खुद अपने मोबाइल से निम्न प्रक्रिया अपनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करें।
    Google Crome/अन्य किसी भी ब्राउजर पर जाकर hsctup.com वेबसाइट ओपन करें।।
    वेबसाइट पर REGISTRATION को क्लिक कर अंग्रेजी अक्षर में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
    घोषणा को ✅ क्लिक कर REGISTER बटन को क्लिक करें।
    आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।






    HSCT का सदस्य कौन कौन बन सकता है?

    उत्तर प्रदेश का निवासी या उत्तर प्रदेश में कार्यरत 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष आयु तक के:--

  • केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, तकनीकी शिक्षा के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, उच्च शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, समस्त विभागों के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी या समस्त विभागों के संविदा कर्मचारी/अधिकारी सदस्य बन सकते हैं।
  • किसी भी विद्यालय/कॉलेज/हॉस्पिटल/न्यायालय/कंपनी/दुकान इत्यादि में प्राइवेट जॉब करने वाले समस्त शिक्षक, क्लर्क, चपरासी, प्रधानाचार्य, प्राचार्य, नर्स, कंपाउंडर डॉक्टर, इंजीनियर, मुंशी, एडवोकेट या कोई अन्य कर्मचारी, प्रबंधक, अधिकारी सदस्य बन सकते हैं।
  • व्यवसाई, किसान, मजदूर, गृहिणी, छात्र/छात्राएं सदस्य बन सकते हैं।
  • कोई जानकारी या सूचना कहां से प्राप्त करें ?

    कोई जानकारी या सूचना हेतु अपने अपने जिले के आधिकारिक HSCT व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ जाएं। समय समय पर वेबसाइट भी विजीट करते रहें। इसके साथ साथ हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके भी कोई जानकारी या सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

    अपनी सुविधानुसार कोई भी व्हाट्सअप ग्रुप जॉइन कर ले!!!